Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

शिवम दुबे बाहर, कुलदीप यादव अंदर? वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया की ये है संभावित XI

India's Probable XI vs West Indies: ईडन गार्डन्स की पिच पर रनों की बारिश तय है. वेस्टइंडीज की टीम भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है. ऐसे में यह मुकाबला 'बल्लेबाजी बनाम बल्लेबाजी' का होने वाला है. जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वही सेमीफाइनल का सफर तय करेगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/N7ERJP1

अंतिम गेंद पर गजब ड्रामा... अंपायर की गलती से पाकिस्तान के खिलाफ हारा श्रीलंका, जयसूर्या- मलिंगा हुए आगबबूला

umpire rod tucke big blunder in umpiring: श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर8 मैच में आखिरी गेंद पर हार गई. श्रीलंका की इस हार में अंपायर का अहम रोल रहा जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद को वाइड करार नहीं दिया. श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे. शाहीन अफरीदी के इस ओवर में दासुन शनाका लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ चुके थे लेकिन अंपायर रॉड टकर की गलती से श्रीलंका को आखिरी गेंद पर हार मिली. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/dolJpgM

सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम पर एक और आफत, जय शाह करेंगे मदद!

ICC working on alternate flight plans: टी20 विश्व कप के बीच ईरान और अमेरिका छिड़े युद्ध के कारण आईसीसी ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया है. टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत के साथ संयुक्त रूप से श्रीलंका के पास भी है. ऐसे में जो टीमें अभी श्रीलंका में है और उन्हें वापस अपने देश जाना है उसके लिए आईसीसी दूसरा विकल्प तलाश रही है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/9aDzRxq

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बीच सऊदी अरब में फंसा दिग्गज क्रिकेटर, मदद की लगाई गुहार

Mushfiqur Rahim stranded in Saudi Arabia: बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ईरान पर अमरिकी हमले के बीच सऊदी अरब में फंस गए हैं. मुशफिकुर उमराह के लिए गए थे, लेकिन हवाई सेवा बाधित होने के कारण वह बांग्लादेश वापस नहीं आ पा रहे हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/w1NxhJv

आईपीएल में भारत का पहला शतकवीर आज गुमनामी में खो गया है, फिटनेस में विराट कोहली को देता था टक्कर

Manish Pandey is first Indian to score century in IPL: भारत के स्टार क्रिकेटर मनीष पांडे आज बेशक गुमनामी हैं, लेकिन एक समय था जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाकर सनसनी मचाई थी. मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. मनीष पांडे ने साल 2009 में ये कारनामा किया था. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/f1S6lAv

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट... 6 गेंदों में पलटी बाजी, 2 बल्लेबाजों ने हार के मुंह से छीन ली जीत

Turning Point: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. एक समय कीवी टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स द्वारा दिए गए 22 रनों ने मैच का रुख पलट दिया. रेहान अहमद और विल जैक्स की सातवें विकेट के लिए नाबाद 44 रनों की तूफानी साझेदारी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली. हार के बावजूद बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड की उम्मीदें अब भी जीवित है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/ak20TEY

पंड्या का प्रहार, सूर्या की चमक और अर्शदीप का वार; इन '5 सूरमाओं' ने जिम्बाब्वे को किया पस्त, सेमीफाइनल की दहलीज पर टीम इंडिया

5 heroes team india victory against zimbabwe: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं. भारत की इस विशाल जीत के पीछे पांच हीरो रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक पारी, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक शुरुआत, तिलक वर्मा का मध्यक्रम में संतुलन, हार्दिक पांड्या का हरफनमौला खेल और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी. इन सितारों के दम पर भारत ने 256 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. अब 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' की जंग में भी इन्हीं दिग्गजों पर सबकी नजरें टिकी होंगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/ujFkA9Z

शर्मनाक! शिवम दुबे ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

Shivam Dube completed his over in 11 ball: सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए. सबसे खराब चीज ये रही कि उन्होंने अपने ओवर को पूरा करने में 11 गेंद खर्च कर डाले में जिसमें वाइड और नो बॉल शामिल रहा. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/91Vm6D7

टी20 वर्ल्ड कप से आज बाहर हो जाएगी एक और टीम, श्रीलंका के बाद किसका टूटेगा खिताब का सपना?

India vs Zimbabwe losing side will eliminated from t20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज चार मुकाबले खेले जाने हैं. ये सभी मुकाबले ग्रुप-1 में खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय टीम है. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है, जबकि दूसरे मैच में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होनी है. दिन के दूसरे मुकाबले की हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Kgpam6z

सैमसन नहीं! जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा 32 साल का ये स्टार, बनेगा टीम इंडिया का 'ट्रंप कार्ड'

Ravi Shastri wants Axar Patel in Playing 11: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना ही होगा. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद प्लेइंग-11 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया जाना चाहिए. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/P0Ui6JI

क्या जिम्बाब्वे से हारे तो WC से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? समझें सेमीफाइनल के समीकरण और 'अगर-मगर' का पूरा खेल

Will India Knocked Out Of T20 wc Semi-finals Race After Losing To Zimbabwe: क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ हार टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर देगी? जानें सुपर-8 का पूरा गणित और सेमीफाइनल के समीकरण. अगर सिकंदर रजा की टीम ने चेन्नई में किया उलटफेर, तो कैसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के नतीजे तय करेंगे भारत की किस्मत। देखें पॉइंट्स टेबल और नेट रन-रेट का पूरा खेल यहां. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/xpPUeYH

उसकी वजह से हारे, पाकिस्तान के कप्तान ने सबके सामने लिया 1 खिलाड़ी का नाम, सारा दोष उस बल्लेबाज के सिर

Pakistan captain Salman Ali Agha lauded Harry Brook: पाकिस्तान की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में इंग्लैंड से मिली हार ने उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया. इंग्लैंड को 165 रन का पीछा करना था, जिसमें हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/zLOToMw

टी20 विश्व कप का शर्मनाक रिकॉर्ड! ये 5 बल्लेबाज जो सबसे ज्यादा बार हुए डक पर आउट

हाल ही में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बैक टू बैक तीन मैचों शून्य पर आउट हुए. अभिषेक का ये डेब्यू टी20 विश्व कप है. अभिषेक शर्मा पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं, जिन्होंने डक पर आउट होकर शर्मानाक रिकॉर्ड बनाया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/23DJpy6

रोहित-विराट से भी आगे निकले हैरी ब्रूक! टी20 विश्व कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

harry brook 1st captain score century in T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 100 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. ब्रूक ने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही ब्रूक ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/L1zh48b

'मेरा बल्ला बात करेगा...', गेंदबाजों को धोने के बाद दहाड़े शिमरन हेटमायर, भारत के लिए चेतावनी

Shimron Hetmyer statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/xubw69G

वेस्टइंडीज की जीत से भारत को भारी नुकसान, सेमीफाइनल का सिनारियो हुआ मुश्किल, टेंशन में होंगे गंभीर और सूर्या!

india semi final scenario after west indies win over Zimbabwe: वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के ग्रुप-1 का सेमीफाइनल समीकरण रोमांचक हो गया है. वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका से भी बड़ी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप में नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज की इस प्रचंड जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद भारत के सेमीफाइनल सेनारियो के बारे में. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/4tjC2Bx

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की साख दांव पर...जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 'करो या मरो', जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित

Team India how can qualify for semifianl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों की हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह को कांटों भरा बना दिया है. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जहां केशव महाराज के एक ही ओवर में तीन विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इस करारी शिकस्त के बाद भारत का नेट रन-रेट पाताल में चला गया है. अब डिफेंडिंग चैंपियन को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. जानिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Itl59FV

6 गेंद पर 3 विकेट... केशव महाराज का एक ओवर बना टर्निंग पॉइंट, पलट दिया मैच

Turning Points: दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के विजय रथ को रोकते हुए मेजबान टीम इंडिया को 76 रनों से शिकस्त दी. इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट केशव महाराज का भारतीय पारी का 15वां ओवर रहा, जिसने भारतीय खेमे में तबाही मचा दी. महाराज ने एक ही ओवर में हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. जहां भारतीय गेंदबाज असहाय दिखे, वहीं बल्लेबाजों ने भी इस निर्णायक मोड़ पर घुटने टेक दिए. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/S0RFB4v

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े फील्डिंग कोच आर श्रीधर

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/2GEAPkQ

तो वो खेल क्यों रहा है... माइक हेसन पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, कोच ने बाबर पर दिया था विवादित बयान

Mohammad Hafeez slams Pakistan head coach Mike Hesson: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने टीम के हेड कोच माइक हेसन की लताड़ लगाई है. माइक हेसन ने टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम पर विवादित बयान दिया था. हफीज ने माइक हेसन के उसी बयान पर एक टीवी शो में प्रतिक्रिया दी है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/bicErlL

टी20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे लंबे क्रिकेटर... 3 की हाइट एक जैसी, एक तो अपनी टीम का है एक्स फैक्टर

5 Tallest Cricketers in T20 World Cup: भारत-श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की तकनीक के साथ शारीरिक बनावट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां मार्को यानसन, ब्लेसिंग मुजरबानी और काइल जेमीसन जैसे 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाजों को देखते ही बन रहा है. इन खिलाड़ियों की लंबाई उन्हें सामान्य पिचों पर भी घातक उछाल और अतिरिक्त गति निकालने में मदद करती है, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती है. वहीं, जेसन होल्डर और कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडर अपनी लंबाई का फायदा लंबी 'रीच' और सटीक यॉर्कर डालने में उठा रहे हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/gDBa6xz

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार कीवी बैटर, टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 की जंग आज से शुरू

NZ vs PAK Super 8: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का कहना है कि बेशक उस्मान तारीक का एक्शन अनोखा है लेकिन उनकी टीम उस मिस्ट्री स्पिनर से निपटने को तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा राउंड 21 फरवरी से शुरू हो रहा है. शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें कोलंबो में आमने सामने होंगे. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा . from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/GHC5yui

'स्पिन चौकड़ी' से निपटना न्यूजीलैंड बैटर्स के लिए चुनौती, पाकिस्तान की एक गलती पड़ सकती है टीम पर भारी

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से शनिवार से टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 की शुरुआत हो रही है. सलमान आगा की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम अपने चार स्पिनर्स से न्यूजीलैंड के बैटर्स पर वार करने की फिराक में है. पाकिस्तान की टीम में अबरार अहमद, उस्मान तारिक, खुद सलमान और शादाब खान शामिल हैं. वहीं अनुभवी न्यूजीलैंड से पाकिस्तान को भी सतर्क रहना होगा. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/RHZNTbW

शादाब खान के पर कतरने की तैयारी में पीसीबी, पाक ऑलराउंडर को हद में रहने की दी वार्निंग

PCB Warning to Shadab Khan: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है. इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/uw3aDyp

24 साल के बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली सबसे बड़ी पारी, अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास

Ibrahim Zadran record for afghanistan: इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ ओपनिंग करते हुए जादरान ने 95 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे साथी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/qGuomDn

कैच छूटने पर सूर्या ने लगाई रिंकू सिंह को डांट! चोटिल होने से बाल-बाल बचे भारतीय कप्तान

Suryakumar yadav scolds Rinku Singh for dropping catch: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोटिल से होने से बाल-बाल बच गए. घटना नीदरलैंड की पारी के आखिरी ओवर का जब कैच लेने के प्रयास में उनकी रिंकू सिंह से हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद वह काफी निराश दिखे. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/zIRUwhn

वो 6 मौके, जब टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, चूर-चूर हुआ घमंड

6 times Australia were knocked out of T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की निराशाजनक विदाई हुई है. ग्रुप बी शामिल ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में हराया, जिसके कारण वह सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई. ऐसे में आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया कब-कब टी20 विश्व कप के नॉकआउट से बाहर हुई है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/VnbB0SC

कुलदीप बाहर, 2 खिलाड़ी अंदर, नीदरलैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को उतारेगा भारत!

Team India playing XI for Netherlands match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की आखिरी टक्कर नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब अपने ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि चौथे मैच में भी वह जीत हासिल करें. ऐसे में आइए जानते हैं नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/LGsct4z

जिम्बाब्वे ने भरी हुंकार... ऑस्ट्रेलिया का गेम ओवर करने की खाई कसम, मैच से पहले गरजे सिकंदर

T20 World Cup 2026 Zimbabwe vs Ireland: टी-20 विश्व कप 2026 का पहला उलटफेर जिम्बाब्वे के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ हुआ था. अब ये उलटफेर कंगारुओं को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरी बार हार चुकी है. जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से करारी शिकस्त के बाद उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/8xGKhYn

स्मृति मंधाना को बड़ा सम्मान, बीबीसी ने दिया ‘इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड

स्मृति मंधाना को 2025 बीबीसी ‘इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला. दिव्या देशमुख, प्रीति पाल, अंजलि भागवत समेत कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/LVTuXpP

क्या ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया? सामने आए ये तीन समीकरण, समझें पूरा गणित

Australia super 8 qualification scenario: किसने सोचा था कि 2021 की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका से करारी शिकस्त के बाद कंगारुओं का सफर अब जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबले पर टिका है. चलिए समझते हैं सारे समीकरण... from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/XxblsqT

फुल कंबल कुटाई...वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली, टीम इंडिया की धमाकेदार जीत पर लगा बधाइयों का तांता

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 11वीं जीत और मौजूदा सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया सुपर-8 में एंट्री बन चुकी है. अब भारत का अगला मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/uRM1DXW

IND vs PAK: 'फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक जैसा रहेगा'

India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. अमित शाह, राव इंद्रजीत सिंह, महेंद्र भट्ट और दर्शना सिंह ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. भारत के खिलाफ 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 4.5 ओवरों में 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद टीम के लिए संभलना मुश्किल हो गया और पाकिस्तान 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/nopf1jU

टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में पहुंचा भारत, लेकिन पाकिस्तान का क्या? करारी हार के बाद जानें समीकरण

Pakistan Super-8 Equation after IND vs PAK Match: पाकिस्तान के पास सुपर-8 में पहुंचने का आखिरी मौका बचा है. भारत से कोलंबो में शर्मसार होने के बाद अब सलमान अली आगा की टीम को अपने लास्ट ग्रुप मैच में नामीबिया को हराना होगा. अगर नामीबिया ने उलटफेर किया तो पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप से छुट्टी हो जाएगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/4Kh01dX

Turning Point: वो 9 गेंदें... जिसने पाकिस्तान की खोदी 'कब्र', भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Turning Point: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई.इस जीत से भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई.बल्लेबाजी में जहां इशान किशन हीरो रहे वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वो 9 गेंदें रहीं जिसने पाकिस्तान के 3 विकेट निकाले. जो भारत की जीत के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट रहे. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/VxOcdwK

भारत-पाकिस्तान ही नहीं, इस टीम के पास भी आज सुपर-8 में पहुंचने का मौका, यूएसए बिगाड़ सकता है PAK का खेल

T20 World Cup Super 8: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत है. यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-8 का टिकट कटा लेगी. इस दोनों के अलावा वेस्टइंडीज भी सुपर-8 में एंट्री लेने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी. उसका मुकाबला नेपाल है. वहीं, दिन के एक और मैच में नामीबिया और यूएसए की टक्कर होनी है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/MDCVZGg

IND vs PAK: विजयी भव: अभिषेक शर्मा की वापसी... पाकिस्तान को फिर पीटने को तैयार टीम इंडिया, बस कुछ घंटों का करिए इंतजार

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के बीच जंग न्यूट्रल वेन्यू पर होगी.श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने नेट्स में अपनी फिटनेस साबित कर दी है जिससे उनका पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/L0KWauD

उस्मान तारिक बने कैप्टन सूर्यकुमार यादव, नेट्स में हूबहू उतारी बॉलिंग स्टाइल की नकल

Suryakumar Yadav Bowl like Usman Tariq in nets: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी की. अपनी गेंदबाजी पर उन्होंने ओपनर अभिषेक शर्मा को प्रैक्टिस कराया. कप्तान सूर्या का उस्मान की तरह बॉलिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/lLpgk8T

अगर बारिश से धुला भारत-पाकिस्तान मुकाबला तो क्या होगा? सुपर-8 में किसकी होगी एंट्री

What will happen if India vs Pakistan match washed out due to rain: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. कोलंबो में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर बारिश का अलर्ट है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश की काफी ज्यादा संभावना जताई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर बारिश ने मैच धोया तो क्या होगा? सुपर-8 में किस टीम की एंट्री होगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/91B4lqT

IND vs PAK T20 World Cup Live: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, मैच पर बारिश का साया

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. यह मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप-ए में मौजूद दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं. भारत ने अपने दो मुकाबले जीते तो वहीं, पाकिस्तान ने भी दो मैच खेलते हुए अपने नाम किए हैं. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/xADdEhn

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सबसे बड़ी जीत दर्ज की, नीदरलैंड को पहली बार दी पटखनी

USA vs NED Highlights: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बनी.उसने नीदरलैंड को 93 रन से हराया. ऐसा पहली बार हुआ है जब यूएसए की टीम ने टी20 इंटरनेशनल में नीदरलैंड को मात दी. इससे पहले उसे तीन टी20 मैचों में हार मिली थी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/IVo4Gwd

'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर रहे', दो मैच में दो जीत के बाद भी खुश नहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान

South Africa Captain Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम का मानना है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन धीरे धीरे सुधार के साथ नतीजे अच्छे आयेंगे. साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पहले मैच में उन्होंने कनाडा हराया, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर सुपर ओवर मोइन रोमांचक जीत दर्ज की. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/LiR5Qrc

अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह ठीक नहीं... क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे? सूर्यकुमार यादव का आया बयान

Suryakumar Yadav statement on Abhishek Sharma Pak Match: अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनका टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें एक या दो मैच लग सकते हैं . from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/ac4EKIC

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले सूर्या, नामीबिया पर जीत गदगद हुए कप्तान

Suryakumar Yadav statement: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज में बैक टू बैक दो जीत हासिल कर सनसनी मचा दी है. टीम इंडिया की दूसरी जीत नामीबिया के खिलाफ आई है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. टीम इंडिया अपने तीसरे ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी. उससे पहले आइए जानते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/8MK3duU

भारत की टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के 5 फैक्टर... हार्दिक पंड्या बने सबसे बड़े मैच विनर

5 hero of india biggest wins in t20 world cup history: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत की इस जीत में हार्दिक पंड्या सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए.पंड्या ने पहले बल्लेबाजी में अर्धशतक बनाया फिर गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.इस विश्व कप में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Df9AFwz

अमेरिका के खिलाफ की तीन गलतियां आज मत दोहरा देना टीम इंडिया, वरना नामीबिया कर देगा उलटफेर!

India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भारत को जीत आसानी से नहीं मिली. अमेरिकी खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय को कड़ी टक्कर दी, खासकर उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. इस मुकाबले में टीम इंडिया से कई गलतियां भी हुईं. ऐसे में आइए जानते हैं, उन तीन गलतियों के बारे में, जिन्हें आज (12 फरवरी) नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को नहीं दोहराना चाहिए.= from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Q5tNUey

LIVE: 'पलटू' पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, फैंस को 15 फरवरी का इंतजार

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला होगा. ICC से हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ इस मैच में खेलेगी. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पोस्ट में कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/3maTQ2y

नामीबिया से भिड़ना तो आज बहाना है... 15 को पाकिस्तान से टकराना है, संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का आखिरी मौका

India vs Namibia t20 world cup match today: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच आज दिल्ली में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराया है. टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी लगातार दूसरी जीत की ओर देख रही है. अभिषेक शर्मा हॉस्टिपटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. लेकिन वह नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए नहीं दिखेंगे. उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग में ईशान किशन के साथ उतरेंगे. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/kwsqVib

वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत... इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं, नेपाल के पास सुपर 8 में पहुंचने का मौका

ENG vs WI Highlights: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 197 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन ही बना सकी. इस जीत से विंडीज की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं जबकि हार के बाद इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की दो मैचों में यह पहली हार है. इंग्लैंड की हार से नेपाल के लिए सुपर 8 में पहुंचने के रास्ते खुल गए हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/sW6MiGh

पाकिस्तान की जीत से अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, भारत को पीछे कर टॉप पर पहुंचा

T20 World Cup 2026,Group A points table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ग्रुप ए में टॉप पर काबिज होकर अंक तालिका में भारत को पीछे कर दिया है. ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है जबकि ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/ERV6LNm

बेगानी शादी का अब्दुल्ला बना पाकिस्तान… बांग्लादेश बवाल पर किसकी जीत हुई, जानें कौन फायदे में रहा

India vs Pakistan Controversy: आईससीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को लेकर विवाद खत्म हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के साथ मैच खेलने के लिए मान गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस पूरे विवाद में किसे क्या मिला. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/32IVogz

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम का एक्स फैक्टर खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Michael Bracewell ruled out of T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी दमदार शुरुआत की है, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के नहीं होने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/GcDV2TJ

बांग्लादेश की इज्जत के खातिर... यू टर्न लेकर शेखी बघार रहा है मोहसिन नकवी, कर रहा है डैमेज कंट्रोल

Mohsin Naqvi statement IND vs PAK Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की वापसी के बाद पीसीबी चीफ शेखी बघार रहे हैं. मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के लिए किया था. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/57mYGji

पाक‍िस्‍तान ने कैसे घुटने टेके: बांग्‍लादेश की अपील, श्रीलंकाई राष्‍ट्रपत‍ि का फोन और ICC की चेतावनी, समझें पूरा गेम

Pakistan will play with India in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत के साथ खेलना तय हो गया है. अगले 24 घंटे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसे लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा. इस पूरे मामले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आईसीसी से राहत मिल गई है. आईसीसी का उस पर कोई एक्शन नहीं होगा. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/nq7oucg

IND vs PAK T20 WC Controversy: पाकिस्तान को करना ही पड़ा सरेंडर, पाई-पाई का हिसाब जोड़ा तो अक्ल आई ठिकाने

IND vs PAK T20 World cup match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का विवाद अब सुलझता हुआ दिख रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट के बोर्ड के अध्यक्ष ने पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी से औपचारिक अपील की है कि वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की मांग को खत्म करें और 15 फरवरी को मैदान पर उतरे. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/2wobQA8

चेहरे पर मुस्कान, साथ में पत्नी नताशा और बेटियां, डिनर पार्टी में गौतम गंभीर ने यूं किया टीम इंडिया का वेलकम

Gautam Gambhir hosts Dinner Party for Team India: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पूरी भारतीय टीम के लिए खास डिनर रखा. यह डिनर टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Crd8ygR

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, किस दिन होगी टक्कर, भारत का पलड़ा भारी

India vs Nambibia T20 World Cup: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर विश्व कप में जीत से आगाज किया है. टीम इंडिया का नामीबिया के खिलाफ पलड़ा भारी है. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले भिड़ चुकी हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/zvWmNP2

स्पिन के जाल में फंसे आयरलैंड के बल्लेबाज, श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में किया जीत से आगाज

श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हरा दिया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करतेह हुए 6 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रन ही बना सकी. श्रीलंका की जीत में कुसल मेंडिस, महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा चमके. मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा जबकि तीक्ष्णा और हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लिए. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/uVM2b7E

Team India Scripts History: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा...टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड स्वाहा

India becomes to Most consecutive wins in T20 World Cups: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था. टीम इंडिया टी20 विश्व में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस दौरान टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा.वहीं सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/UlXz3hF

Turning Point: वो 12 गेंदें... जो टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुईं, भारत- यूएसए मैच का बना टर्निंग पॉइंट

Turning Point: भारत ने यूएसए को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया.टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया. भारत के इस जीत के नायक रहे सूर्यकुमार यादव. जिन्होंने आखिरी के दो ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया. सूर्या ने 19वें ओवर में 12 जबकि आखिरी ओवर में 21 रन जोड़कर भारत के स्कोर को 161 पर पहुंचाया. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/25WJAZo

पर्दे के पीछे के हीरो को बीसीसीआई का सैल्यूट, ऋषिकेष कानिटकर और VVS लक्ष्मण को दी बधाई

BCCI congratulates coach Hrishikesh Kanitkar: अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई ने कोच ऋषिकेष कानिटकर को बधाई दी. इसके साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर टीम से जुड़े दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के काम को भी बीसीसीआई ने सराहा है. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/26d15Az

पीएम मोदी ने दी आयुष म्हात्रे के मस्तानों को अंडर-19 विश्व चैंपियन बनने की बधाई

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी. भारत के लिए इस मैच में ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/2N4UCoT

सैमसन बाहर... ईशान किशन अंदर, कुलदीप को जगह नहीं? यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत की संभावित इलेवन

Team India's Likely Playing XI Vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत का सामना शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से होगा. पहले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग में उतरेंगे जबकि संजू सैमसन का बाहर बैठना तय है. कुलदीप यादव की भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना बेहद कम है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/vLKIjZw

2009 की वो बात भूल न जाना... पाकिस्तान को क्या याद दिलाकर बोल रहा श्रीलंका, भारत से 15 को जरूर खेलना

Sri Lanka cricket board urges PCB to reconsider: श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेटर लिखा है. एसएलसी ने पीसीबी से कहा है कि वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार न करे.श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को याद दिलाया है कि साल 2009 में कैसे उसने पाकिस्तान की मदद की थी. जब कोई भी टीम पाकिस्तान जाने से इनकार कर रही थी तब श्रीलंका ने उसकी मदद की. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/GOxreIL

RCB vs DC final Highlights: आरसीबी फिर बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया है. आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. मंधाना ने 87 रन बनाए जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पारी खेली. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/XLdAWDc

हम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि... शहबाज शरीफ का आया रिएक्शन

Shehbaz Sharif reaction ind vs pak t20 world cup match: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी. शरीफ का कहना है कि यह खेल का मैदान है, राजनीति का नहीं. भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को श्रीलंका में प्रस्तावित है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/QtWEiBj

20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने के बाद ईशान किशन गरजे, 'मैं किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं'

Ishan kishan ready to any where batting: ईशान किशन का कहना है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने इस मैच में 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. ईशान ने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी पोजीशन पर बैटिंग के लिए तैयार हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/MIS709u

टी20 मैच में बने 450 रन... वॉर्मअप मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार सूर्या एंड कंपनी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच में 450 रन बने. दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए. भारत ने छह विकेट पर 240 का स्कोर खड़ा किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 210 रन बनाए. पहला वॉर्मअप मैच जीतकर सूर्या एंड कंपनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है. विश्व कप में भारत का पहले मैच में सामना यूएसए से 7 फरवरी को होगा. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/JCKMBNS

पाकिस्तान के बायकॉट डिसीजन पर गौतम गंभीर से सवाल, हेड कोच ने इस रिएक्शन से मचाई सनसनी, VIDEO वायरल

Gautam Gambhir Reaction Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बॉयकॉट स्टैंड पर कमेंट करने से मना कर दिया. पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत नहीं दी है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/2DI9ctJ

डेब्यू करते ही जब ये खिलाड़ी हो गया सस्पेंड... पूरी टीम को होना पड़ा शर्मसार, मैच खत्म होते ही टीम से हुई छुट्टी

Ollie Robinson controversy: इंग्लैंड तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की क्रिकेट में शुरुआत एक बड़े विवाद से हुई थी. ये विवाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ था. इस विवाद का असर ये हुआ कि रॉबिन्सन को डेब्यू मैच के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया था. आइए जानते हैं क्या है ओली रॉबिन्सन का मामला. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/IZKJPdL

जैकब बेथेल और विल जैक्स ने उड़ाई श्रीलंका की धज्जियां, तीसरे टी20 में इंग्लैंड को 12 रन से मिली जीत, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

England Beat Sri Lanka in 3rd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बल्लेबाजी में सैम करन ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद जैकब बेथेल बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/ekXt9mq

ऑस्ट्रेलिया का वो दिलफेंक क्रिकेटर, जिसका 'गंदी' चैट स्कैंडल से करियर हुआ बर्बाद, कभी बचाई थी टीम की साख

Tim Paine dirty chat scandal: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एक समय अपनी टीम के लिए पालनहार बने थे. सैंडपेपर गेट कांड के बाद टिम पेन ने मुश्किल समय में कप्तानी संभाली थी, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही उनका नाम डर्टी चैट स्कैंडल में आया, जिसके बाद उनका करियर लगभग बर्बाद हो गया. आइए जानते हैं क्या था टिम पेन का चैट स्कैंडल मामला. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/aGfjeCn

फाइनल में पहुंचे तो क्या करोगे? पाकिस्तान की नौटंकी पर इंग्लैंड पूर्व दिग्गज ने लिए मजे

India vs Pakistan T20 World cup Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की बात कही है. भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी खेला जाना है. इस पूरे मामले पर अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने पाकिस्तान के मजे लिए हैं. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/1FqSuHI

सिर्फ 2 अंक नहीं जाएंगे, 10,71,63,11,600 रुपये का भरना होगा हर्जाना, पाकिस्तान सरकार ने खोदी क्रिकेट टीम की कब्र!

Pakistan boycott India in T20 WC face Over 38 million Dollar loss: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की है. पाक सरकार के इस फैसले की वजह से पीसीबी को 38 मिलियन डॉलर का नुकसान और आईसीसी से प्रतिबंध व कानूनी कार्रवाई का खतरा है. from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/bzMFXyr