Skip to main content

Posts

आजादी के 75 साल पर पीएम मोदी ने दिया 75-75-2 का फॉर्म्युला, जानें क्या है यह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बीजेपी को 75-75-2 का फॉर्म्युला दिया है। उन्होंने पार्टी सांसदों से कहा कि वो पूरे देश में कार्यकर्ताओं की टोली भेजें जो न केवल सरकार की उपलब्धियां बताए बल्कि विपक्ष के अड़ियल नाकारात्मक रवैये से भी आमजन को अवगत कराए। पीएम ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाया जाने वाला केवल एक सरकारी कार्यक्रम बनकर नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। ध्यान रहे कि इस 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। समझें 75-75-2 का फॉर्म्युला सूत्रों के अनुसार बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों से अपील की कि वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करें जो 75 गांवों का दौरा करे और वहां 75 दिन बिताए तथा जनता के बीच डिजिटल साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए। प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे संसद में विपक्षी दलों के रवैये के बारे में जनता को अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि सरकार सभी मुद्...

भिखारियों के पुनर्वास और टीकाकरण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस

नई दिल्ली ने केंद्र और दिल्ली की सरकारों से कहा है कि वो इस तरह का विचार नहीं रखे कि सड़कों पर भिखारी नहीं होने चाहिए। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भिखारियों और लावारिस लोगों की देखभाल की मांग की याचिका पर दोनों सरकारों को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका के जरिए कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भिखारियों और बेसहारा लोगों के पुनर्वास और टीकाकरण का आग्रह किया गया है जिस पर कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि वह 'अभिजात्यवादी नजरिया' नहीं अपनाएगी कि सड़कों पर भिखारी नहीं होने चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक आर्थिक समस्या है। न्यायालय ने इस मामले में सॉलिसटर जनरल तुषार मेहता से सहायता करने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा कि शिक्षा और रोजगार की कमी के कारण आजीविका की कुछ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग आमतौर पर सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर होते हैं। पीठ ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के रूप में हम अभिजात्यवादी दृष्टिकोण नहीं अपनाना चाहेंगे कि सड़कों पर कोई भी भिखारी नहीं होना चाहिए।...

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा की जिम्मेदारी लें गृह मंत्री शाह, घटना की हो जांच: कांग्रेस

नई दिल्ली कांग्रेस ने असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा को लेकर कहा कि युद्ध जैसी स्थिति के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए। लोकसभा में पार्टी के उप नेता ने यह भी कहा कि जल्द ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाएगा। गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, 'असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और बहुत सारे पुलिस अधिकारी एवं आम लोग घायल हुए हैं। यह स्थिति अचानक से नहीं पैदा हुई। इसका एक इतिहास है।' उन्होंने कहा, 'उस स्थान पर कई महीनों से लोगों और पुलिस के बीच छोटी-छोटी घटनाएं हो रही थीं। हमें उम्मीद थी कि गृह मंत्री अमित शाह जी के पूर्वोत्तर दौरे पर एक विकल्प निकलेगा, लेकिन सिर्फ तस्वीरें खींची गई। उनके दौरे के दो दिन बाद वहां बड़ी हिंसा हुई।' गोगोई ने इस बात पर जोर दिया, 'हम जांच की मांग करते हैं। मैंने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।' कांग्रेस सांसद प्रद्युत बारदोलोई ने कहा, 'वहां युद्ध जैसी स्थिति है। हम इसकी जांच की मांग करते हैं। हम मांग करते हैं कि इस मामले का सम्मानजक समाध...

पेगासस जासूसी कांड पर सरकार को लेकर चिदंबरम का नया दावा

नई दिल्ली विपक्ष का पर संसद में हंगामा रुक नहीं रहा है, इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार तब तक जासूसी प्रकरण को नकारती रहेगी जब तक यह पता नहीं चल जाता कि इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का भारतीय ग्राहक कौन है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका खुलासा भी जल्द होगा कि यह स्पाइवेयर किसने खरीदा है। पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'भारतीय ग्राहक कौन है? क्या यह भारत सरकार है? क्या भारत सरकार की कोई एजेंसी है? क्या यह निजी इकाई है?' उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि ग्राहक के नाम का जल्द खुलासा होगा। तब तक सरकार जासूसी के आरोपों को नकारेगी।' पिछले सप्ताह कुछ मीडिया संगठनों के अंतरराष्ट्रीय समूह ने कहा था कि भारत में पेगासस स्पाइवेयर के जरिए 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की संभवत: निगरानी की गई। इसमें दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं के नंबर भी थे। सरकार इस मामले में विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज करती रही है। from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bhara...

टीम इंडिया की जर्सी पहने धोनी के साथ फराह खान ने शेयर की PIC, बांधे तारीफों के पुल

फराह खान (Farah Khan) धोनी के साथ इंस्टा स्टोरी और इंस्टग्राम पर धोनी के साथ तस्वीर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह खान ने खुद को फैन गर्ल बताया और धोनी (MS Dhoni) की जमकर तारीफ की. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3l0Ny4k

WI vs AUS: कायरन पोलार्ड ने हार के बाद अपने ही देश की पिच काे बताया शर्मनाक, लेकिन क्यों?

West Indies vs Australia ODI Series: वनडे सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज को 1-2 से हार मिली. तीसरे वनडे (WI vs AUS) में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. विंडीज की टीम मैच में सिर्फ 152 रन बना सकी थी. हालांकि विंडीज ने टी20 सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2URfhcY

WI vs AUS: 'ऑफ स्पिनर' कायरान पोलार्ड ने मैदान पर दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे (AUS vs WI 3rd ODI) में मांकडिंग (Mankading Controversy) से जुड़ा विवाद सामने आया. दरअसल, कायरान पोलार्ड (Kieron Pollard) गेंदबाजी कर रहे थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) खड़े थे. पोलार्ड के गेंद फेंकने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर क्रीज से आगे निकले नजर आए. विंडीज के ऑलराउंडर के पास वेड को रन आउट करने का मौका था. लेकिन उन्होंने चेतावनी देकर छोड़ दिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3BKyqhm