Skip to main content

कोहरे की मार, सुबह-सुबह गायब दिल्ली-NCR

नई दिल्ली रेकॉर्डतोड़ सर्दी ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, सोमवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए। सुबह तकरीबन 7 बजे लो विजिबलिटी के कारण गायब ही नजर आई। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कोहरे का असर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी के कारण 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। दिल्ली में सुबह की स्थिति
जगह तापमान (न्यूनतम)
लोधी रोड 2.2
आया नगर 2.5
सफदरजंग 2.6
पालम 2.9
ग्रेटर नोएडा में हादसा, 1 ही परिवार के 6 मरेसड़कों पर पसरा कोहरा जानलेवा भी साबित हो रहा है। सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक कार नहर में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की खबर है। सभी के संभल से दिल्ली आ रहे थे। ठंड तोड़ रही रेकॉर्डदिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण सर्दी को देखते हुए आनंद विहार इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के नजदीक बने रैन बसेरे में रात के वक्त लोगों ने शरण ली। वहीं, दिल्ली में तुर्कमान गेट क्षेत्र के पास बेघर लोग गलियों में सोते हुए नजर आए। उत्तर भारत में भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की भी मार राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की भी मार है। आनंद विहार में AQI 462 दर्ज किया गया है जो बेहद खराब दर्जे का माना जाता है। इसके अलावा ओखला फेज-2 में AQI 494 दर्ज किया गया है। कोहरे का कारण ट्रेनें और उड़ानों पर असर जबरदस्त कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे की दिल्ली आने वाली कम से कम 30 ट्रेनें घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण नॉर्मल ऑपरेशंस रोक दिए गए हैं। तीन फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट किए गए हैं। हवा की दिशा बदलने का अनुमान मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि यहां सोमवार से हवा की दिशा बदलने का अनुमान है, इसलिए दिल्ली को शीतलहर से थोड़ी और राहत मिल सकती है। विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से चल रही पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने और पूर्वी हवाओं का रुख उत्तरी क्षेत्रों में होने के कारण इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। रविवार सुबह औसत तापमान 3.4 डिग्री दिल्ली में 14 दिसंबर से सीवियर कोल्ड डे यानी भीषण सर्दी भरे दिन बीते और रविवार सुबह यहां का औसत तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में सामान्यतया दर्ज किए जाने वाले तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के आयानगर में पारा 2.5 डिग्री तो लोधी रोड में 2.8 डिग्री, पालम में 3.2 डिग्री जबकि सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। पढ़ें: '1997 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर' मौसम विभाग के अनुसार इस साल दिसंबर में रविवार तक का औसत तापमान 19.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 1901 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर हो सकता है। इससे पहले दिसंबर 1997 में औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता का स्तर 64 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार सुबह घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भी नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है। मनाली, सोलन, सुंदरनगर और कालपा में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसंबर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें: यूपी के कई जिलों में गिरा तापमान आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके सुबह और रात में घने कोहरे से घिरे रहे। यूपी के बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं झांसी, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। बर्फ में तब्दील हो गए डल झील के कई हिस्से मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/39pj1F9

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI 5th ODI: स्‍टेडियम को हाउसफुल करने के लिए केसीए ने अपनाया ये तरीका

केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2zdPBbN

19 साल के इशान किशन ने 17 गेंदों में लगाई फिफ्टी, 6 गेंद में लगाए 5 छक्के

इशान किशन ने 20 गेंद में 62 रन बनाए from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2I92abm

शिखर धवन ने 1 मिनट में बना दिया सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, अफरीदी को दिया 'सम्मान'!

पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IIhLPm