Skip to main content

'लव जिहाद' पर हो-हल्ला, हरियाणा में हिंदू लड़की से शादी के लिए बदल लिया धर्म

यमुनानगर हरियाणा सरकार इन दिनों के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी कर रही है। शादी के लिए धर्म परिवर्तन किए जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच राज्य के यमुनानगर में एक युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया है। युवक ने एक मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ लड़की से शादी की। लड़की की उम्र 19 और लड़के की उम्र 21 साल है। कपल ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कहा था कि उन्हें जान को खतरा है या लड़की के घरवाले उसे कैद कर सकते हैं। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यमुनानगर पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। लड़के के घरवालों को नहीं है रिश्ते से आपत्ति लड़के ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे हर महीने 15000 रुपये वेतन मिलता है। उसके घरवालों को दोनों के रिश्ते से आपत्ति नहीं है। वे लड़की स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ हैं। लड़की के घरवालों पर धमकी देने का आरोप 9 नवंबर को दोनों ने लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी की। लड़की के घरवालों को जब दोनों की शादी की जानकारी हुई तो उन्होंने कपल को धमकी देनी शुरू कर दी। लड़के का आरोप है कि लड़के का परिवार उन दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि मौका मिलते वे दोनों को मार देंगे, जिसके बाद दोनों ने हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट ने कपल को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VnPKoi

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI 5th ODI: स्‍टेडियम को हाउसफुल करने के लिए केसीए ने अपनाया ये तरीका

केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2zdPBbN

19 साल के इशान किशन ने 17 गेंदों में लगाई फिफ्टी, 6 गेंद में लगाए 5 छक्के

इशान किशन ने 20 गेंद में 62 रन बनाए from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2I92abm

शिखर धवन ने 1 मिनट में बना दिया सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, अफरीदी को दिया 'सम्मान'!

पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IIhLPm