अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृहराज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह वह अहमदबाद पहुंचेंगे। उनका कई कार्यक्रमों में शिरकत करने का कार्यक्रम है। इनमें पटेल जयंती के अलावा जंगल सफारी के उद्घाटन का कार्यक्रम है। कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद पीएम मोदी पहली बार गुजरात जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके कार्यक्रम में क्या खास है... पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। उनके यात्रा कार्यक्रम में मामूली बदलाव हुआ है। मोदी के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के परिवार से मिलने की उम्मीद है। पटेल (92) का बृहस्पतिवार की सुबह यहां निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री इसके बाद नर्मदा जिले के केवडिया के लिए रवाना होंगे। गुजरात में मार्च के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक हेलिकॉप्टर से केवडिया पहुंचेंगे। यहां वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के लौह पुरुष की 182 मीटर लंबी प्रतिमा के पास स्थित है। इसके बाद वह अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी केवडिया में रात्रि प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन स्टैचू ऑफ यूनिटी जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37UTFRc
Comments
Post a Comment