Skip to main content

भारत में शुक्रवार को टीके की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी गई, एक दिन में सर्वाधिक

नयी दिल्ली भारत में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोविन वेबसाइट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। एक दिन में रेकॉर्ड वैक्सीनेशनउन्होंने ट्वीट किया, 'आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।” शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक कोविन वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक दिए जाने को एक रिकार्ड और ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ बताया और इसके लिए अभियान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही यह जानकारी दी कि भारत ने शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी, जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। पीएम मोदी ने की तारीफप्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।’टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को आज एक और उपलब्धि हासिल हुई जब देश में यह आंकड़ा 60 करोड़ के पार चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3jt6K9P

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI 5th ODI: स्‍टेडियम को हाउसफुल करने के लिए केसीए ने अपनाया ये तरीका

केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2zdPBbN

19 साल के इशान किशन ने 17 गेंदों में लगाई फिफ्टी, 6 गेंद में लगाए 5 छक्के

इशान किशन ने 20 गेंद में 62 रन बनाए from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2I92abm

शिखर धवन ने 1 मिनट में बना दिया सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, अफरीदी को दिया 'सम्मान'!

पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IIhLPm