Skip to main content

मनमोहन सिंह AIIMS से डिस्‍चार्ज, 13 अक्टूबर को हुए थे भर्ती

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई जहां पर कई दिन से उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। डॉ सिंह को रविवार शाम 5:20 बजे एम्स से छुट्टी मिली। सिंह (89) को बुखार आने और कमजोरी की शिकायत के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वॉर्ड में भर्ती करवाया गया था जहां डॉ. नीतीश नायक के नेतृत्व में हृदयरोग विशेषज्ञों के दल ने उनका उपचार किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स जाकर सिंह का हालचाल जाना था।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3EASCme

Comments