Skip to main content

कानपुर में रात में मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बस, 6 लोगों को रौंदा

सुमित शर्मा, कानपुर: कानपुर में एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस () ने कई लोगों को रौंद दिया। टाट मिल चौराहे () पर हुई इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के बस पर से कंट्रोल खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के समय चौराहे पर भारी भीड़ होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से कानपुर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर है, सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/sbkKnAB4a

Comments