Skip to main content

आज का इतिहास: गावस्कर बने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, जानिए 7 मार्च की अन्य घटनाएं

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने 7 मार्च 1987 को ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि उनके बाद कई खिलाड़ियों ने रनों के इस शिखर को छुआ है। देश दुनिया के इतिहास में 7 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म। 1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। 1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन। 1969 : इज़राइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। 1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए। 1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। 1987 : अमेरिका के माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉंच की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई। 2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया। 2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/hEGvFte

Comments

Popular posts from this blog

IND vs WI 5th ODI: स्‍टेडियम को हाउसफुल करने के लिए केसीए ने अपनाया ये तरीका

केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2zdPBbN

19 साल के इशान किशन ने 17 गेंदों में लगाई फिफ्टी, 6 गेंद में लगाए 5 छक्के

इशान किशन ने 20 गेंद में 62 रन बनाए from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2I92abm

शिखर धवन ने 1 मिनट में बना दिया सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, अफरीदी को दिया 'सम्मान'!

पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IIhLPm