Skip to main content

Posts

3 BJP नेताओं की हत्या की TRF ने ली जिम्मेदारी, जानें इस आतंकी संगठन की पूरी कुंडली

नई दिल्ली जम्‍मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन नेताओं की हत्या कर दी। आतंकियों ने बीजेपी नेताओं की कार पर पर उस वक्‍त हमला बोल दिया जब वे अपने घर जा जा रहे थे। गोली लगने से तीनों बीजेपी नेताओं की मौत हो गई। इस बीच आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली। गुरुवार को ही सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पंपोर निवासी इशफाक अहमद डार दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार हुआ जो टीआरएफ का आतंकी है। डार ने बताया कि वह आतंकी संगठन टीआरएफ के साथ जुड़ा हुआ है। ग्रेनेड हमले के लिए वह इस इलाके में आया हुआ था। पूछताछ में पता चला कि वह कुछ समय पहले पुलवामा में हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल था। वह इलाके के युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर लाने का काम कर रहा है। वह युवाओं को लालच देकर उनसे ग्रेनेड हमले कवाता था जिससे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा सके। इस तरह से वह कई इलाकों में हमले करवा चुका है। लश्कर का ही फ्रंट है TRF: सूत्र इसी वर्ष मार्च महीने में दो नए आतंकी संगठन का गठन हुआ जिनमें एक टीआरएफ और दूसरा तहरीक-ए-मिल्लत-ए-इस्लामी (टीएमआई) है। सुरक्षा...

देश में गुरुवार को आए 48,648 नए कोविड केस, लेकिन इन मोर्चों पर खुशखबरी

नई दिल्ली देश में डेली कोरोना केस का आंकड़ा फिर से 50 हजार के करीब पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को देशभर से कुल 48,648 नए कोविड-19 मरीज सामने आए और इसके साथ ही देश में कुल कोरोना केस का आंकड़ा बढ़कर 80,88,851 हो गया। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 563 कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया और इस तरह इस वैश्विक महामारी से भारत में हुई मौतों की संख्या 1,21,090 हो गई। इन आंकड़ों के बीच ऐक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला कायम रहने से राहत भी मिल रही है। बीते 24 घंटों में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 9,301 की कमी आई और अब देशभर में सिर्फ 5,94,386 ऐक्टिव कोरोना केस रह गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में कहा है कि देश में कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा 73,73,375 पर पहुंच गया है। इसमें 57,386 मरीज पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। खुशखबरी का एक और मोर्चा पॉजिटिविटी रेट है। भारत में लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रही है और अभी पॉजिटिविटी रेट 7.54% है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की अहम...

कोरोना काल में पीएम मोदी का पहला गुजरात दौरा, जानिए क्या है कार्यक्रम

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृहराज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह वह अहमदबाद पहुंचेंगे। उनका कई कार्यक्रमों में शिरकत करने का कार्यक्रम है। इनमें पटेल जयंती के अलावा जंगल सफारी के उद्घाटन का कार्यक्रम है। कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद पीएम मोदी पहली बार गुजरात जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके कार्यक्रम में क्या खास है... पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। उनके यात्रा कार्यक्रम में मामूली बदलाव हुआ है। मोदी के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के परिवार से मिलने की उम्मीद है। पटेल (92) का बृहस्पतिवार की सुबह यहां निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री इसके बाद नर्मदा जिले के केवडिया के लिए रवाना होंगे। गुजरात में मार्च के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। अधिकारि...

'सबसे खतरनाक' सीमा संकट पर भारत ने चीन को कैसे किया चित? विदेश सचिव ने बताया

पेरिस भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में इस साल सबसे तनावपूर्ण हालात देखने को मिले। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। साथ ही लगातार तनातनी देखने को मिली। लद्दाख के इलाके में अब ठंड भी बढ़नी शुरू हो गई है, लेकिन चीन की नापाक हरकतों पर नजर रखने के लिए भारतीय फौज ऊंचे सैन्य ठिकानों पर कब्जा बनाए हुए है। इस बीच भारत-चीन के सीमा संकट पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत ने दशकों पुराने सीमा संकट से निपटने में पूरी परिपरक्ता और दृढ़ता दिखाई। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी के बावजूद, चीन के साथ अपनी सीमा पर दशकों के 'सबसे खराब संकट' से पूरी दृढ़ता और परिपक्वता' के साथ निपटा है। पेरिस के एक प्रमुख थिंक-टैंक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्रृंगला ने फ्रांस में हाल में हुई दो आतंकी घटनाओं का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खतरे को दूर करने के लिए दृढ़ता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत और फ्रांस के सामने क...

जीत के बाद जडेजा और ऋतुराज के दीवाने हुए धोनी, बोले- हमारी प्लानिंग कामयाब रही

IPL 2020: अंतिम पायदान पर चल रही और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3mzsCPh

धोनी ने फंसा दिया शाहरुख खान की टीम को, अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी KKR?

IPL Playoff: धोनी की टीम ने केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केकेआर की टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/37RAozR

Sharad Purnima 2020: आज शरद पूर्णिमा का खास दिन, देखिए लोग कैसे दे रहे हैं बधाई

नई दिल्ली अश्वनि मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है।इस बार शरद पूर्णिमा 30 अक्तूबर यानि आज है। दरअसल एक वर्ष में 12 पूर्णिमा होती हैं, परंतु शरद पूर्णिमा का विषेश महत्व माना गया है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और कहती है "को जाग्रति" जिसका अर्थ होता है कौन जागा है। मान्यता है कि जो भी मनुष्य शरद पूर्णिमा की रात्रि को जागरण करता है, मां लक्ष्मी उससे प्रसन्न होती हैं। इसलिए इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्तबूर यानी आज मनाई जा रही है। केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सेहत के मामले में भी शरद पूर्णिमा को अहम माना गया है। एक अध्ययन के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात में 10 से मध्यरात्रि 12 बजे के बीच कम वस्त्रों में घूमने वाले व्यक्ति को ऊर्जा प्राप्त होती है। इस मौके पर कई राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनायें दी। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा शरद पूर्णिमा पर विशेषतौर पर खीर बनाकर चंद्रमी की रोशनी में रखी जाती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमी की किरणों से ...