नई दिल्ली: ने द्विपक्षीय ‘’ (Air Bubble) समझौते के तहत भारत और के बीच संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है, ताकि पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीय स्वदेश लौट सकें। मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इसके अलावा, विमानों में उपलब्ध कराई जाने वाली सीटों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है और मांग में वृद्धि के कारण भारतीय विमानन कंपनियों से यूक्रेन के लिए उड़ानों के संचालन की संभावना खंगालने को कहा गया है। विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों के सूत्रों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और फिलहाल यह तय नहीं किया है कि यूक्रेन के लिए उड़ानें संचालित की जाएं या नहीं। रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूक्रेन के मौजूदा हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से अस्थायी रूप से लौटने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के साथ चल रहा समन्वय अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मंत्रालय ने ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों व सीटों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय विमानन कंपनियों से बढ़ती मांग के मद्द...