Skip to main content

Posts

सुनील गावस्‍कर को बधाई देने के लिए मैदान में घुस गई भीड़, रोकना पड़ा था मुकाबला, जानें पूरा मामला

On This Day: सुनील गावस्‍कर आज से 35 साल पहले 10 हजार टेस्‍ट रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने थे. दर्शक उन्‍हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाए और मैदान में घुस गए. दर्शकों की भीड़ ने गावस्‍कर को हर तरफ से घेर लिया था. इस दौरान वो चोटिल होने से बच गए थे. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/70EAIqw

रविचंद्रन अश्विन बोले- कभी नहीं सोचा था कि महान क्रिकेटर कपिल देव को टेस्ट विकेट में पीछे छोड़ दूंगा

रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कुल 6 विकेट लिए. वह अब टेस्ट क्रिकेट में देश के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को पीछे छोड़ा. अश्विन ने कहा कि उन्होंने यह सब कभी नहीं सोचा था. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/7AhSP2i

Top 10 Sports News: महिला वर्ल्‍ड कप 2022 में भारत ने पाकिस्‍तान को हराया, आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी

Top 10 Sports News: टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच (IND vs SL 1st Test) में तीसरे ही दिन पारी और 222 रन से हरा दिया. भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में (Womens world cup 2022) शानदार आगाज किया है. टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को (India vs Pakistan) 107 रन के बड़े अंतर से हराया from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/rfosvFh

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खास फॉर्म, ऑपरेशन गंगा के तहत 15,920 नागरिकों को वापस लाया गया

नई दिल्ली: यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद शुरू किए गए निकासी अभियान () के तहत भारत 76 उड़ानों में अपने 15,920 से अधिक नागरिकों को वापस लाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। हंगरी में भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Hungary) ने इसका संकेत दिया कि उक्त देश से निकासी अभियान पूरा होने वाला है, क्योंकि इस अभियान के तहत अंतिम चरण की उड़ानों की शुरुआत की जा रही है। भारत अपने नागरिकों को रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा के रास्ते वापस ला रहा है। भारतीय नागरिक यूक्रेन की जमीनी सीमा बिंदुओं को पार करके इन देशों में पहुंचे हैं। पहली उड़ान 26 फरवरी को फंसे भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर वापस आई थी। रूस की ओर से सैन्य अभियान शुरू किये जाने के बाद यूक्रेन ने नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13 उड़ानों में करीब 2,500 भारतीयों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि हंगरी, रोमानिया और पोलैंड से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अगले 24 घंटों में सात उड़ानें निर्धारित हैं। बुडापेस्ट से पांच उड़ानें होंगी, ...

आज का इतिहास: गावस्कर बने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, जानिए 7 मार्च की अन्य घटनाएं

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने 7 मार्च 1987 को ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि उनके बाद कई खिलाड़ियों ने रनों के इस शिखर को छुआ है। देश दुनिया के इतिहास में 7 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म। 1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। 1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन। 1969 : इज़राइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। 1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए। 1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल...

Ranji Trophy 2022, Live: फॉलोऑन खेलने पर मजबूर दिल्ली, यश धुल डटे, विदर्भ आसान जीत की ओर

Ranji Trophy 2022, Live Updates: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के तीसरे और अंतिम राउंड के मुकाबले खेले जा  रहे हैं. नॉकआउट राउंउ में पहुंचने के लिए हर टीम के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है. आज खेल का चौथा यानी आखिरी दिन है. दिल्ली के लिए मौजूदा रणजी सीजन का आखिरी मुकाबला भी कुछ खास नहीं रहा . अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली ने नीतिश राणा और ललित यादव के अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में 295 रन बना सकी. फॉलोऑन खेलने पर मजबूर दिल्ली के अनुभवी पेसर इशांत शर्मा ने अभी तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/Ecml6yU

13 हजार भारतीय लौटे, 'ऑपरेशन गंगा' से चुनाव में BJP को फायदा: अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री () ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन () से भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाले जाने का विधानसभा चुनावों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गृहमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि सरकार जनवरी से ही यूक्रेन की स्थिति पर नजर रख रही है। सरकार ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए 15 फरवरी की शुरुआत में एक सलाह जारी की थी। शाह ने कहा, '13,000 से अधिक नागरिक भारत पहुंच चुके हैं और लगातार उड़ानें आ रही हैं। इस प्रक्रिया का चुनावों और लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।' उन्होंने कहा कि सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यूक्रेन के आसपास के चार देशों में रूसी भाषी टीमों को भेजा और एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया। उन्होंने कहा, "चार मार्च तक हम यूक्रेन से 16,000 नागरिकों को बाहर निकालने में सफल रहे।' इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी कि ऑपरेशन गंगा के तहत पिछले सात दिनों में रोमानिया और मोल्दोवा से कुल 6,222 भारतीय नागरिकों को नि...